विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौमांस बेचने के आरोप में दंपती समेत 3 गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में पुलिस ने की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में मांस बरामद – sarangarh News

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गौवंश की हत्या और मांस बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

.

शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 मोची पारा में एक घर में गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में संतोषी (36), उसके पति लक्ष्मी प्रसाद (40) और मोनू (45) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर से बड़ी मात्रा में गौमांस बरामद किया है।

सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button