विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी जिला अस्पताल में युवती ने की आत्महत्या: बाथरूम में फांसी पर लटकी मिली, दाल बनाते समय झुलसी थी – Dhamtari News

धमतरी जिला अस्पताल में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव बर्न वार्ड के महिला प्रसाधन में फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

.

हॉस्पिटल स्टाफ ने युवती को फांसी पर लटका देख तत्काल नीचे उतारा और बिस्तर पर लाकर इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान कोंडागांव के कोपा बेड़ा निवासी 20 वर्षीय दशोमती नेताम के रूप में हुई है। वह धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी।

बर्न वार्ड में युवती ने की आत्महत्या

मानसिक रूप से परेशान थी युवती दशोमती को 10 मार्च की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह दाल बनाते समय कुकर फटने से झुलस गई थी, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई थीं।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अरुण टोंडर ने बताया कि युवती कोंडागांव की रहने वाली थी और धमतरी में मजदूरी करती थी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को भर्ती होने के बाद सुबह उसे वार्ड में देखा गया था। डॉ. टोंडर के अनुसार, युवती मानसिक रूप से परेशान लग रही थी और इसी परेशानी के चलते उसने दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि बर्न केस में पुलिस को सूचना दी जाती है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस कर रही जांच हालांकि, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि बर्न केस को लेकर पुलिस के पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई थी। युवती के परिजनों द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button