विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में दुर्घटनाग्रस्त कार में लगी आग: सड़क पर खड़ी गाड़ी घंटों बाद जलकर खाक, पुलिस जांच में जुटी – Dhamtari News



धमतरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ घंटों बाद उसमें आग लग गई। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद सड़क पर खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन कई सवाल अनुत्तरित हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा मोड़ के पास हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार लोग दब गए थे, जिन्हें आसपास के लोगों ने बाहर निकाला। इस हादसे में कार के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे। पलटी कार के लोग गयाब थे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार लोगों की तलाश की, लेकिन वे वहां से गायब थे। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई और कार सवार लोगों के थाने में शिकायत दर्ज कराने का इंतजार करने लगी। हादसे के कुछ घंटों बाद लगी आग हादसे के कुछ घंटों बाद देर रात इसी दुर्घटनाग्रस्त कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना तब हुई जब कार लगभग सात घंटे से सड़क पर खड़ी थी।
घटना में आपराधिक पहलू की संभावना घटना में आपराधिक पहलू की संभावना इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस को अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार में कौन लोग सवार थे, कितने लोग घायल हुए, और आग कैसे लगी या किसने लगाई। पुलिस कार मालिक का इंतजार कर रही है।
यह भी सवाल उठ रहा है कि दुर्घटना के बाद कार को सड़क पर क्यों छोड़ा गया और पुलिस की निगरानी में क्यों नहीं रखा गया। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, जिनमें किसी आपराधिक पहलू की संभावना भी शामिल है। प्रार्थी के आने के बाद ही स्पष्ट होगा मामला भखारा थाना प्रभारी समीर तिवारी ने बताया की 2मार्च करीब 3 बजे के आस पास कार पलटने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी।कोई घायल नहीं मिला और ना ही कोई कार सवार जिसके बाद टीम वापस लौट गई।और कार मालिक का अब तक कोई शिकायत नहीं आया है।उन्होंने यह भी बताया की बीतीरात कार में अचानकआग लग गई जिसकी सुचना भी मिली थी। प्रभारी ने कहा प्रार्थी के आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की हादसा कैसे हुआ और आग कैसे लगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button