विज्ञापन दें / सहयोग करें

पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार,VIDEO: दुकानदार से गालीगलौज-मारपीट की, कहा- मैं ननकीराम का बेटा हूं, कुछ नहीं बिगड़ेगा, थाने से भागा – Chhattisgarh News

कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में धुत होकर कार से दुकान को टक्कर मारी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पूर्व गृहमंत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो सामने आया है। संदीप कंवर ने नशे की हालत अपनी कार बस स्टैंड पर लगी सेवई की दुकान में जा घुसाई। दुकानदार का आरोप है कि विरोध करने पर संदीप ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दुकानदार के मुताबिक, अपने पिता के पद और रसूख का दिखावा करते हुए संदीप ने कहा, ‘मैं ननकीराम का बेटा हूं, जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।’

माहौल बिगड़ता देख आसपास के लोगों ने संदीप को थाने पहुंचाया। वहां भी पुलिस के सामने उसने हंगामा किया और कार लेकर थाने से भाग निकला। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व मंत्री के बेटे की दबंगई की तस्वीरें देखिए…

पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर ने नशे की हालत में कार से दुकान को टक्कर मार दी।

दुकान को टक्कर मारने वाले संदीप कंवर की कार पर ‘पूर्व विधायक रामपुर’ लिखा था।

संदीप कंवर ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से भी विवाद कर और गाली-गलौज की।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे में धुत होकर अपनी गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पर ‘पूर्व विधायक रामपुर’ लिखा था। 11 मार्च को इतवारी बाजार के पास उसने अनियंत्रित होकर एक अज़ीन कुरैशी की दुकान को जोरदार टक्कर मार दी।

अज़ीन कुरैशी की वहां सेवई, सुतफेनी और तंदूरी की दुकान है। हादसे के बाद जब दुकानदार अज़ीन कुरैशी ने विरोध किया, तो संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस पर संदीप ने उससे भी विवाद करते हुए गाली-गलौज की।

थाने में भी कम नहीं हुआ उत्पात

बताया जा रहा है कि पीड़ित की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। विवाद के बाद संदीप कंवर को कोतवाली थाने लाया गया, लेकिन यहां भी उसका उत्पात कम नहीं हुआ।

संदीप ने थाने के अंदर भी पुलिसकर्मियों और पीड़ित के सामने जमकर हंगामा किया। उसने चिल्लाते हुए अपने पिता के पद और रसूख की धौंस दिखाई और कहा, जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, मैं ननकीराम का बेटा हूं।

पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर ने थाने में भी जमकर उत्पात मचाया और कार लेकर फरार हो गया।

थाने में जमकर मचाया उत्पात

वहीं पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी की दबंगई कम नहीं हुई। वह गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर थाने से ही भाग गया। पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही और रसूखदार के आगे बेबस नजर आई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

CSP बोले- जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि हमें अज़ीन कुरैशी की तरफ से शिकायत मिली है कि उनकी दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आवेदन में जिस गाड़ी का उल्लेख है उस पर ‘पूर्व विधायक रामपुर’ लिखा हुआ है।

सीएसपी ने कहा, मामले की जांच कर वाहन और चालक की पहचान की जा रही है, और कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

…………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक…VIDEO:छात्राओं के सामने की गाली-गलौज, प्रिंसिपल ने रोका तो बोला-ईश्वर ने दिया है अधिकार, थाने ले गई पुलिस

शराब के नशे में स्कूल में हंगामा करते हुए शिक्षक महेश राम सिदार।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। छात्राओं के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। प्राचार्य ने समझाया तो कहने लगा बोलने का अधिकार नहीं है मुझे। ईश्वर ने बोलने का अधिकार दिया है। स्कूल के स्टाफ ने टीचर का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button