विज्ञापन दें / सहयोग करें

छिंदगढ़ जनपद पंचायत भवन में लगी आग: 1 कमरा जलकर खाक, आग पर पाया गया काबू, दस्तावेज भी जले – Jagdalpur News

छ्त्तीसगढ़ में सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद कार्यालय में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि, एक कमरा पूरी तरह से जल गया है। यहां रखे सारे दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार आग लगने की वजह

.

बताया जा रहा है कि, जिस समय आग लगी उस समय कार्यालय बंद था। वहीं आग की लपटें जब खिड़कियों से बाहर निकली तो आस-पास के लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बताया जा रहा है कि, जनपद कार्यालय में रखे जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जल गए हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग की लपटें और भी फैल सकती थी। जिससे और ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता।

आग पर काबू पा लिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button