खैरागढ़ में सरकारी दफ्तर की बिजली गुल! 8.25 लाख का बिल बना वजह, मोबाइल टॉर्च पर करना पड़ रहा काम
Electricity Bill: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में सरकारी विभागों पर लंबे समय से चले आ रहे करोड़ों रुपये के बिजली बिल बकाये के बीच खैरागढ़ में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर खैरागढ़ नगर पालिका कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन कटते ही पूरे कार्यालय में अंधेरा छा गया। बिजली नहीं होने के कारण कर्मचारियों को जरूरी काम मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा। वहीं, अपने काम से नगर पालिका पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Follow Us










