रायपुर में निगम का बड़ा एक्शन! आवासीय परिसरों में अवैध कारोबार पर जड़ा ताला, सीलिंग कार्रवाई शुरू
Raipur Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत रायपुर नगर पालिक निगम ने आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति संचालित हो रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में निगम के जोन क्रमांक 9 के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 क्षेत्र में रियल एस्टेट परिसरों में संचालित अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। नोटिस जारी किए जाने के बावजूद गतिविधियां बंद नहीं करने वाले परिसरों को निगम की टीम ने ताला लगाकर सीलबंद कर दिया।
Follow Us













