रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी को 7.58 लाख का चूना, कलेक्शन एजेंट पर गबन का आरोप
Bharat Finance Fraud: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी के साथ उसके ही कलेक्शन एजेंट द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कलेक्शन एजेंट ने कंपनी के ग्राहकों से किस्त के रूप में लाखों रुपए वसूले, लेकिन रकम कंपनी की शाखा में जमा नहीं की। इसके बाद वह कार्यालय आना भी बंद कर दिया।कंपनी के हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामले की जानकारी हुई। इसके बाद ब्रांच मैनेजर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कलेक्शन एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow Us











