विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से टकराया, ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त, ड्राइवर और हेल्पर घायल – Balod News

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर स्थित निर्मल पेट्रोल पंप के सामने दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से जा टकराया। बताया जा रहा है कि, ट्रक चालक एक कार को बचाने की कोशिश कर रहा थ

.

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। एक ट्रक पेट्रोल पंप परिसर में घुसते हुए ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय पेट्रोल पंप के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक चालक और हेल्पर को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस से उन्हें धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

खाने का तेल लेकर जगदलपुर जा रहा था

पुरुर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि, ट्रक तिल्दा नेवरा से खाने का तेल लेकर जगदलपुर जा रहा था। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button