विज्ञापन दें / सहयोग करें

कृषि मंत्री ने वन वाटिका में नौका विहार, पार्क शुभारंभ: रामानुजगंज वन वाटिका प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वन वाटिका में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नौका विहार (बोटिंग) और चिल्ड्रन पार्क का शुभारंभ किया। यह पहल क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मंत्री नेताम ने कहा कि विकास केवल पुल-पुलिया और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार से जुड़ा है। उन्होंने दीर्घकालिक योजनाओं के महत्व पर जोर दिया और युवाओं की मांग पर वन वाटिका परिसर में ओपन जिम स्थापित करने का आश्वासन भी दिया। सुरक्षा के प्रति सावधानी बरतने की सलाह :मंत्री नेताम मंत्री ने नौका संचालन कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन, क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त रखने और स्थानीय महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न रोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात भी कही। 5 एकड़ में वन वाटिका विकसित की गई वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी ने बताया कि वन वाटिका रामानुजगंज तेजी से एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस स्थान में 5 एकड़ में वन वाटिका विकसित की गई है। इसका संचालन वर्ष 2009 से वन प्रबंधन समूह द्वारा किया जा रहा है, और वर्तमान में ‘विश्वास महिला स्व-सहायता समूह’ इसकी जिम्मेदारी संभाल रहा है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। वन वाटिका में बच्चों के लिए झूले और अन्य मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनके भविष्य में और विस्तार की योजना है। मंत्री ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। यह पहल क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय आजीविका दोनों को गति प्रदान करेगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button