विज्ञापन दें / सहयोग करें

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर बिलासपुर में ध्वजारोहण: केंद्रीय मंत्री साहू तोखन बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी नंबर-1 पार्टी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में भाजपा का स्थापना दिवस

बिलासपुर में भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है। यह भारत को विश्व में एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

साहू ने भाजपा के इतिहास को याद करते हुए बताया कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के कोटला मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में पार्टी का गठन हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार चला रही है।

मोदी सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले

केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का भव्य निर्माण, धारा 370 की समाप्ति और वक्फ बोर्ड का अध्यादेश जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सरकार की योजनाओं का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि पंच से लेकर सांसद तक भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं। महापौर पूजा विधानी ने कार्यकर्ताओं की सराहना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, गुलशन ऋषि, अमरजीत सिंह दुआ समेत कई नेता मौजूद रहे।

इनका सम्मान किया गया

पूर्व महापौर किशोर राय ने कहा कि जब देश में जनसंघ की स्थापना नहीं हुई थी, तब कांग्रेस भाजपा का मजाक उड़ाती थी, लेकिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई ने हार नहीं मानी और आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनाकर लोगों को सही रास्ता दिखाया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण तावड़कर, चंद्रभूषण शुक्ला, किशोर शुक्ला, इतवारी साहू, मोहन लाल श्रीवास, मेलूराम देवांगन का शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने किया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button