विज्ञापन दें / सहयोग करें

सहकारी समिति कर्मचारी 17वें दिन भी हड़ताल पर: किसान बोले- वैकल्पिक व्यवस्था के कारण धान बेचने में समस्या, इंतजार के बाद भी नहीं बिक रहा – Mahasamund News

महासमुंद जिले में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी चौथे दिन भी कई केंद्रों पर प्रभावित रही। सहकारी समिति प्रबंधकों और अन्य कर्मचारियों की 17वें दिन भी हड़ताल जारी रहने से किसान अपना धान बेचे बिना वापस लौट रहे हैं।

.

जिले में धान खरीदी के लिए कुल 130 समितियों के तहत 182 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रबंधकों और ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण, इन केंद्रों को चलाने की जिम्मेदारी खाद्य, कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी या समिति प्रबंधक के तौर पर दी गई है।

हालांकि, इन कर्मचारियों को धान खरीदी जैसे तकनीकी कार्य का अनुभव नहीं है। इसके चलते कई खरीदी केंद्रों पर कंप्यूटर सिस्टम और ऑनलाइन एंट्री की तकनीकी बारीकियों को समझने में दिक्कतें आ रही हैं।

वैकल्पिक व्यवस्था के कारण हो रही समस्या

किसानों का कहना है कि इस वैकल्पिक व्यवस्था के कारण धान बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई केंद्रों पर खरीदी शुरू ही नहीं हो पाई है, और जहां खरीदी चल रही है, वहां भी अव्यवस्था और देरी देखी जा रही है। टोकन लेकर पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार के बाद बिना धान बेचे लौटना पड़ रहा है।

सहकारी समिति कर्मचारियों का 17वें दिन भी धरना जारी

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समितियों में कार्यरत समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कर्मचारी, सेल्समेन और ऑपरेटर 17 वें दिन भी लोहिया चौक धरना स्थल पर डटे रहे और शासन- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मांगों को लेकर अड़े सहकारी समिति कर्मचारी

समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों ने केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और गुरू खुशवंत साहेब से मांग को लेकर मुलाकात की, लेकिन बात नहीं बन पाई। जिसके बाद जिले के सभी 182 उपार्जन केन्द्रों के प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों ने आवेदन देकर सामूहिक इस्तीफा भी सौंपा है।

शासन-प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

आज जेल भरो आंदोलन के लिए निकले थे, लेकिन प्रशासन ने हम सभी को नेहरू चौक पर ही रोक दिया गया और मिनी स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई जेल में करीब एक घंटा रखा गया बाद सभी को निशर्त रिहा किया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button