विज्ञापन दें / सहयोग करें

कलेक्टर जनदर्शन में 65 आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश: बच्चे की मौत का मुआवजा, पीएम आवास किस्त को लेकर लगाए गुहार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में 65 आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इन आवेदनों में तुर्काडीह निवासी रवि माथुर के बेटे की तालाब में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद भी मुआवजा न मिलने और किडनी रोग से ग्रस्त बच्चे के लिए दवा उपलब्ध कराने जैसी जनसमस्

.

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तुर्काडीह निवासी रवि माथुर के आवेदन पर मस्तुरी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। माथुर ने शिकायत की थी कि उनके बेटे की तालाब में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला है।

ग्राम गतौरा निवासी सुनीता राठौर ने बताया कि दो साल पहले 12 हजार रुपए स्वीकृत होने के बाद उन्होंने अपने निवास पर शौचालय का निर्माण करवाया था, लेकिन उन्हें यह राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है। इस मामले में कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

वहीं, तारबहार निवासी शेख साबिर ने अपने किडनी रोग से ग्रस्त बेटे के लिए दवा खरीदने के लिए सहायता राशि का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसाइटी को आवेदन भेजकर यथासंभव सहयोग करने के निर्देश दिए।

मल्हार में मांस विक्रय पर प्रतिबंध की मांग

मल्हार निवासी संजीव त्रिपाठी ने मल्हार के मंदिर और मुख्य मार्ग के सामने से मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कलेक्टर ने मस्तुरी के एसडीएम को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम आकडीह निवासी सुरेश केंवट ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की।

दिव्यांग बेटी के लिए पेंशन और राशन कार्ड की मांग

बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी शत्रुहन बंजारे ने अपनी दिव्यांग बेटी मंजुला के नाम से विकलांग पेंशन और राशन कार्ड दिलाने की मांग की। जबकि उस्लापुर निवासी लोमश साहू ने हल्का पटवारी की ओर से डिजिटल हस्ताक्षर न करने की शिकायत की।

डिजिटल हस्ताक्षर न करने की शिकायत

इस पर कलेक्टर ने तखतपुर के एसडीएम को जांच कर उनका काम कराने का निर्देश दिया। बिल्हा विकासखंड के ग्राम हरदीकला निवासी किसान तिरलोकी कौशिक ने अत्यधिक पुरानी बिजली लाइन को बदलने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने सीएसईबी को कार्रवाई करने को कहा है।

मामूली त्रुटि पर रोक दी राशि

जनदर्शन में ऐसी भी शिकायतें मिली कि मामूली त्रुटि को लेकर पीएम आवास की राशि रोक दी गई। पचपेड़ी तहसील के ग्राम ठाकुरदेवा निवासी मंगलीनबाई ने प्रधानमंत्री आवास की राशि इस आधार पर रोकने की शिकायत की कि उनके आधार कार्ड में जाति का उल्लेख नहीं है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ऐसी भी शिकायतें मिली कि मामूली त्रुटि को लेकर पीएम आवास की राशि रोक दी गई। पचपेड़ी तहसील के ग्राम ठाकुरदेवा निवासी मंगलीनबाई ने प्रधानमंत्री आवास की राशि इस आधार पर रोकने की शिकायत की कि उनके आधार कार्ड में जाति का उल्लेख नहीं है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button