जमीन विवाद में मारपीट का आरोपी 3 माह बाद गिरफ्तार
बसदेई | बसदेई क्षेत्र के ग्राम जूर में जमीन विवाद से जुड़े मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना करीब तीन महीने पहले 14 अप्रैल 2026 को हुई थी। ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी का मोहम्मद आयुब के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हसीना बीबी उस दिन अपने ससुर सफी अहमद और बहू सहेबा के साथ खेत में बने झाला के पास बैठी थी। शाम करीब 5 बजे अयुब अंसारी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ डंडा-लाठी लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद मारपीट शुरू हुई। शोर सुनकर हसीना बीबी का पति मो. यासीन मौके पर पहुंचा। आरोप है कि अयुब अंसारी और अन्य लोगों ने यासीन के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट हुई।
Follow Us











