विज्ञापन दें / सहयोग करें

मवेशी चोरी… चार आरोपी गिरफ्तार तीन पशु व पिकअप वाहन बरामद

भास्कर न्यूज | चिरमिरी/खड़गवां खड़गवां थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक भैंस और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन सिंह राठौर, दिलीप सिंह, राम कुमार और दल प्रताप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि 2 अगस्त को ग्राम मंगोरा निवासी जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 1 अगस्त की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात चोर उसके घर से दो भैंस और एक भैंसी चोरी कर ले गए। चोरी गए मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर खड़गवां थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर ग्राम मंगोरा के जंगल से मवेशी बरामद किए गए। पिकअप वाहन एमपी-65 जीए-2731 भी जब्त किया गया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button