विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालाब में बहाए गैस सिलेंडर: गैस की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन – Raipur News



रायपुर में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। यह प्रदर्शन शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और आम लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने और जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गैस की समस्या अब गरीब या अमीर तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर वर्ग इससे प्रभावित हो रहा है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button