विज्ञापन दें / सहयोग करें

कलेक्टर ने फील्ड विजिट के दौरान देखा हिरणों का झुंड: धमतरी की जैव विविधता की तारीफ,बोले- वन्यजीव और पक्षी प्रेमियों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और समृद्ध वन्यजीव संपदा के लिए जाना जाता है। हाल ही में धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने फील्ड विजिट के दौरान हिरणों के एक झुंड का मनमोहक दृश्य अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा कुछ दिन पहले फील्ड विजिट से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें जंगल क्षेत्र में विचरण करते हिरणों का एक झुंड दिखाई दिया। प्राकृतिक वातावरण के बीच हिरणों को देखकर उन्होंने तुरंत अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हिरणों का खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद वीडियो में हिरणों का झुंड खुले प्राकृतिक वातावरण में विचरण करता नजर आ रहा है। शांत जंगल और वन्यजीवों की मौजूदगी ने इस दृश्य को और आकर्षक बना दिया। कलेक्टर ने भी इस पल को खास बताते हुए जिले की समृद्ध जैव विविधता पर खुशी जताई। धमतरी वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास कलेक्टर ने कहा कि धमतरी जिला प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। जिले के जंगलों में वन्यजीवों की समृद्ध उपस्थिति देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और दुगली फॉरेस्ट रेंज जैसे क्षेत्रों में कई दुर्लभ वन्यजीव पाए जाते हैं। यहां फ्लाइंग स्क्विरल से लेकर तेंदुए तक आसानी से देखे जा सकते हैं। जंगलों में बड़ी संख्या में मौजूद हैं तेंदुए कलेक्टर के अनुसार, जिले के वन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की गई है। यही वजह है कि धमतरी की जैव विविधता प्रदेश के महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में गिनी जाती है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। बर्ड वॉचिंग के लिए भी लोकप्रिय है धमतरी कलेक्टर ने बताया कि धमतरी सिर्फ वन्यजीवों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षी प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का प्राकृतिक आवास मौजूद है, जिससे यह क्षेत्र बर्ड वॉचिंग के लिए भी लोकप्रिय बन चुका है। पर्यटकों से जिले का भ्रमण करने की अपील अबिनाश मिश्रा ने लोगों से धमतरी जिले के प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं और नए पर्यटन स्थलों की तलाश में हैं, उनके लिए धमतरी एक शानदार विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि यहां के घने जंगल, शांत वातावरण, वन्यजीवों की मौजूदगी और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को एक अलग और यादगार अनुभव प्रदान करते हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button