विज्ञापन दें / सहयोग करें

छठी कार्यक्रम के बाद युवक की हत्या,दो को उम्रकैद: धमतरी कोर्ट का बड़ा फैसला,मामूली विवाद में चाकू मारकर मर्डर करने वाले दोषियों को आजीवन कारावास – Dhamtari News



धमतरी में करीब डेढ़ साल पहले हुए चर्चित हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने दोनों दोषियों पर 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस मामले में धमतरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मजबूत विवेचना को फैसले का प्रमुख आधार माना गया। छठी कार्यक्रम के बाद हुआ था विवाद मामला 31 जनवरी 2025 की रात का है। शंकर ढीमर अपने साथी रितेश पेंडरिया के साथ मराठापारा में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। भोजन करने के बाद दोनों मराठा मंगल भवन के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने शंकर के सीने, पेट और जांघ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार गंभीर रूप से घायल शंकर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि घटना से दो-तीन दिन पहले मृतक और आरोपी पक्ष के बीच साइकिल को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वैज्ञानिक साक्ष्यों से साबित हुआ अपराध एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य मजबूत सबूतों के आधार पर विवेचना पूरी की। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर समयबद्ध तरीके से न्यायालय में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। इन्हीं के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 500-500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही विचारण अवधि के 529 दिनों का समायोजन भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत प्रदान किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button