विज्ञापन दें / सहयोग करें

ओपन कैंपस प्लेसमेंट में 7 कंपनियों ने खोले दरवाजे, रायपुर के ITI सड्डू के 74 में से 62 छात्रों को मिला रोजगार

मेले में कुल 74 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 62 प्रशिक्…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 04:57:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 04:57:38 PM (IST)

फोटो- आइटीआई में ओपन कैंपस प्लेसमेंट शामिल नियोक्ता कंपनी व युवा। (आइटीआई)

HighLights

  1. आइटीआई में ओपन कैंपस प्लेसमेंट
  2. 7 कंपनियों से 62 युवाओं को मिला रोजगार
  3. प्लेसमेंट मेले में युवाओं ने दिखाया हुनर का दम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में सोमवार को आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेले में युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुए। इस मेले में सात प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार और अप्रेंटिसशिप के दरवाजे खोले।

62 छात्रों को मिला रोजगार

मेले में कुल 74 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 62 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस कैंपस में सात प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों ने रोजगार के अवसर दिए। 74 प्रशिक्षणार्थी पहुंचे थे जिसमें से अंतिम रूप से 62 का चयन हुआ।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button