विज्ञापन दें / सहयोग करें

खेत का रास्ता बंद होने से परेशान किसान: बेमेतरा कलेक्टर से जनदर्शन में लगाई गुहार, खेती-किसानी का काम प्रभावित, सौंपा आवेदन – Bemetara News



बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया तहसील अंतर्गत ग्राम गुवारा के किसानों ने खेत तक पहुंचने का रास्ता बंद होने की शिकायत लेकर जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। किसानों का कहना है कि वर्षों से उपयोग में आ रहे मार्ग को बंद कर दिए जाने से खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों के अनुसार, उनकी कृषि भूमि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानखम्हरिया के पास स्थित है। अस्पताल बनने के बाद पिछले करीब 12 वर्षों से वे अस्पताल के बगल की शासकीय भूमि से होकर खेतों तक पहुंचते रहे हैं। बरसात में रास्ता खराब होने पर किसानों ने अपने खर्च से मिट्टी डलवाकर मार्ग को उपयोग लायक बनाया था। तहसीलदार की मौजूदगी में हटवाई गई मिट्टी ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार की मौजूदगी में रास्ते पर डलवाई गई मिट्टी हटवा दी गई, जिससे खेतों तक आने-जाने का मार्ग फिर बंद हो गया। किसानों का कहना है कि वैकल्पिक रास्ते की मांग करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। कृषि कार्य हो रहा प्रभावित किसानों ने बताया कि संबंधित भूमि उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि है और उनके पूर्वज भी वर्षों से इसी मार्ग का उपयोग करते रहे हैं। रास्ता बंद होने से ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और अन्य जरूरी सामान खेत तक ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण ने कही यह बात ग्रामीण अनिता गोंड ने बताया कि करीब तीन महीने पहले किसानों ने अपने खर्च पर रास्ते में मिट्टी डलवाई थी, ताकि खेत तक आसानी से पहुंचा जा सके। लेकिन बिना किसी नोटिस के मिट्टी हटवा दी गई। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद रास्ता लगातार बाधित हो रहा है, जिससे आसपास के सभी किसानों को खेती करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थायी रास्ते की मांग किसानों ने कलेक्टर से खेत तक पहुंचने के लिए स्थायी और सुगम मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि खेती-किसानी का कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके। अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button