विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर पोस्ट ऑफिस परिसर में पेड़ गिरा: नई कार का शीशा टूटा, बुरी तरह क्षतिग्रस्त, कोई घायल नहीं, सड़क पर लगा जाम – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर के मुख्य डाकघर परिसर में सोमवार शाम एक पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। इस हादसे में डाकघर की बाउंड्री के बाहर खड़ी एक नई कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। आमतौर पर भीड़भाड़ रहने वाले डाकघर के गेट नंबर दो के पास कोई मौजूद नहीं था। कार मालिक रोहन तावड़कर ने बताया कि उन्होंने अपनी कार (क्रमांक सीजी 10 बीजे 0890) हमेशा की तरह सड़क किनारे खड़ी की थी। पेड़ गिरने से कार का पिछला शीशा टूट गया और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देखिए तस्वीरें… पेड़ गिरने से लगा ट्रैफिक जाम पेड़ गिरने के कारण पोस्ट ऑफिस के बगल से बृहस्पति बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। नीम के पेड़ के मोटे तने और डालियां सड़क पर फैल जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा। निगमकर्मी पेड़ को हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सड़क को फिर से खोला जा सके। इस दौरान कुछ दोपहिया वाहन चालक टूटे हुए केबलों के बीच से किनारे से निकलने की कोशिश करते देखे गए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button