विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन घायल: सांकरा फॉरेस्ट नाका के पास हादसा, ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा फारेस्ट नाका के आगे मेचका रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर ग्राम सांकरा से छड़, जाली और अन्य निर्माण सामग्री लेकर अपने गृह ग्राम जिड़ार (मैनपुर) जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिहावा पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामान खरीदने सांकरा गए थे ट्रैक्टर में सवार परेश नागेश (35) ने सिहावा थाना को बताया कि वह अपने चाचा काशीराम नागेश के ट्रैक्टर से छड़, जाली और प्लाई खरीदने चालक भावेश ओटी, तामेश्वर मरकाम और गुलाल मरकाम के साथ सांकरा गए थे। सामान खरीदने के बाद वे अपने गांव जिड़ार लौट रहे थे। चालक ने लापरवाही से ड्राइव करते हुए ट्रैक्टर को सड़क किनारे उतारा परेश के अनुसार, चालक भावेश ओटी ट्रैक्टर चला रहा था। परेश ट्रैक्टर के दाहिने बड़े चक्के के ऊपर बने मडगार्ड के केबिन पर बैठा था, जबकि गुलाल मरकाम और तामेश्वर मरकाम बाईं ओर बैठे थे। मेचका रोड पर सांकरा नहर नाला के आगे फारेस्ट नाका बैरियर के पास चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे उतार दिया। ट्रैक्टर के इंजन में दबने एक की मौत इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली इंजन सहित अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के इंजन में दबने से केबिन में बैठे गुलाल मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। परमेश्वर मरकाम के दाहिने हाथ, परेश नागेश के दाहिने पैर और चालक भावेश ओटी को कमर व पैर में चोटें आई हैं। इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को सिहावा थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे और तेज गति से ट्रैक्टर चलाने तथा सड़क सकरी होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। मामले की जांच जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button