छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: पत्नी के नाम रजिस्ट्री पर छूट
छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान या प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर छूट मिल रही है।
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से शुरू हो रही है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है, जो दिवाली तक चलेगी। गणेश चतुर्थी के बाद नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे अवसरों पर लोग प्रॉपर्टी खरीदना शुभ मानते हैं, जिससे रजिस्ट्री के आंकड़े बढ़ जाते हैं।
त्योहारी सीजन और शुभ मुहूर्त को देखते हुए पंजीयक कार्यालयों में तैयारी शुरू हो गई है। अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री की व्यवस्था की जाएगी।
Follow Us













