विज्ञापन दें / सहयोग करें

ईसा मसीह पर विवादित बयान: भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ न्यायालय ने मामला दर्ज किया

भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299, और 302 के तहत मामला दर्ज

जशपुर: ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी के आरोप में भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299, और 302 के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला 1 सितंबर 2024 को आस्ता थाना क्षेत्र के ढेगनी गांव में भुईहर समाज के सामाजिक भवन के उद्घाटन के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है।

आरोप है कि विधायक रायमुनि भगत ने अपने भाषण में ईसा मसीह और ईसाई समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिससे ईसाई समाज आहत हुआ। इस बयान के बाद ईसाई समुदाय ने कई थानों में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर ने 10 दिसंबर 2024 को जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया।

परिवाद की सुनवाई के दौरान परिवादी के वकील विष्णु कुलदीप ने 6 प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत किए। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौहान ने मामले को गंभीर मानते हुए विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें 10 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया है।

यह मामला इलाके में चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल मची हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button