SC आयोग की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कहा- दोष साबित करना आपराधिक न्यायालय का काम
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अधिकार क्षेत्र को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने स्पष्ट किया कि आयोग शिकायत की जांच कर सकता है और तथ्यों के आधार पर संबंधित सरकार या प्राधिकरण को कार्रवाई की सिफारिश दे सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक अपराध साबित होने का निष्कर्ष नहीं दे सकता। यह अधिकार आपराधिक न्यायालय के क्षेत्र में आता है।
हाई कोर्ट ने आयोग की सिफारिश पर रोक लगा दी है।
Follow Us












