पाटन तहसील कार्यालय में छत का हिस्सा गिरा, तहसीलदार की कुर्सी पर आया मलबा
दुर्ग जिले के पाटन तहसील कार्यालय में आधी रात छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। यह हिस्सा ठीक उसी जगह गिरा, जहां तहसीलदार बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं।
गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ, जब कार्यालय बंद था। अगर यह घटना दिन के कामकाज के दौरान होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जिस स्थान पर प्लास्टर और छत का हिस्सा गिरा, वहां तहसीलदार की कुर्सी रखी है। मलबे की चपेट में आने से टेबल, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
Follow Us











