विज्ञापन दें / सहयोग करें

सिमडेगा : खूंटी के ढाबे में सारा अली खान का सरप्राइज़ ठहराव, फैंस के साथ ली सेल्फी

खूंटी। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान शुक्रवार शाम अचानक खूंटी के एक ढाबे पर पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक रुककर लंच किया। सारा अली खान रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए ओडिशा के राउरकेला जा रही थीं, जहां उनकी एक फिल्म की शूटिंग चल रही है।

फैंस को नहीं हुआ एहसास, अफसर समझ बैठे लोग

सारा अली खान जब अपने मैनेजर और बॉडीगार्ड के साथ खूंटी के इस ढाबे पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद लोगों को लगा कि कोई अधिकारी या बड़ा अफसर आया है। पहले किसी को यह अंदाजा नहीं था कि ढाबे में बैठी यह शख्सियत बॉलीवुड स्टार सारा अली खान हैं।

मक्के की रोटी और सरसों का साग का लिया स्वाद

सारा ने ढाबे के एक वेटर से अपना खाना गर्म करने को कहा। उन्होंने अपने साथ लाई घर की बनी मक्के की रोटी और सरसों का साग गर्म कराया और साथ में सलाद और पापड़ मंगवाए। वहीं, उनके बॉडीगार्ड और मैनेजर के लिए फ्रूट सलाद, पानी और कॉफी का ऑर्डर दिया गया।

फैंस को हुआ अहसास, मची हलचल

लोगों को जब अहसास हुआ कि ढाबे में कोई आम शख्स नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बैठी हैं, तो वहां मौजूद भीड़ में उत्साह बढ़ गया। देखते ही देखते लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।

ढाबा संचालक भी रह गए हैरान

ढाबे के मालिक विमल जायसवाल ने बताया कि सारा ने केवल अपना घर का खाना गर्म कराकर खाया और कोई अतिरिक्त ऑर्डर नहीं किया। जब उन्हें पता चला कि ढाबे में बैठी मेहमान सारा अली खान हैं, तो उन्होंने खुद उनसे बात की।

फैंस को दिया धन्यवाद, कहा- फिर आऊंगी

सारा अली खान ने खूंटीवासियों के प्यार और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सिमडेगा के आगे किसी जगह पर उनकी फिल्म की शूटिंग है और वापसी में वह फिर इस ढाबे पर आएंगी और यहां का खाना जरूर खाएंगी।

सिमडेगा में भी मिला जबरदस्त स्वागत

खूंटी से निकलने के बाद सारा सिमडेगा पहुंचीं, जहां उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया और फोटो खिंचवाने की मांग करने लगे। उन्होंने वहां भी किसी को निराश नहीं किया और अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button