विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में सड़क पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत; हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

रविवार रात सूरजपुर जिले के बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव स्थित आरव ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 09:57:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 09:57:48 PM (IST)

मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

HighLights

  1. बनारस मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर
  2. हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट
  3. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही लटोरी पुलिस

नईदुनिया, बिश्रामपुर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के बावजूद लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। रविवार रात सूरजपुर जिले के बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव स्थित आरव ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। लटोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार नवागढ़, अंबिकापुर निवासी जगराज पिता स्वर्गीय अमरसाय विश्वकर्मा (40) पिछले डेढ़ दशक से पेपर वितरण और सेंट्रिंग मिस्त्री के हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे वह लटोरी गांव से काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव के पास आरव ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम

सूचना पर लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी की मर्च्युरी में रखवाया। सोमवार सुबह स्वजन के पहुंचने पर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया और अंतिम संस्कार किया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई। जगराज की असमय मौत से पत्नी और दो बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button