विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का चक्काजाम: 6 दिनों से सप्लाई ठप्प, प्रदर्शनकारियों ने कर्मचारियों पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप – Korba News

चक्काजाम के कारण गाड़ियों की लगी लंबी कतार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। कटघोरा थाना क्षेत्र के रजकम्मा मदनपुर सहित आधा दर्जन गांवों में पिछले 6 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित हैं।

.

बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों को 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कुछ लोग मजबूरी में तालाब और कुएं का पानी पीने को विवश हैं। इससे कई लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए हैं।

कनेक्शन जोड़ने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

ग्रामीण महिला चंद्रमती ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने के लिए 2000 रुपए की रिश्वत मांगते हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नए ट्रांसफार्मर की मांग की है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर सहमति जताई

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग, बिजली विभाग और राजस्व विभाग की टीमें भी वहां आईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button