विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोसमंदा के आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी: छात्रों ने किया सड़क जाम, असिस्टेंट बीईओ ने दिया 15 दिनों में नियुक्ति का आश्वासन – baloda bazar News


प्रदर्शन करते हुए स्कूली बच्चे

बलौदाबाजार जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोसमंदा में शिक्षकों की कमी के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने भाटापारा-करही बाजार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

.

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने 5 शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग की। छात्रों का कहना था कि शिक्षकों की कमी से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

असिस्टेंट बीईओ ने दिया आश्वासन

जाम की सूचना मिलते ही असिस्टेंट बीईओ भास्कर देवांगन मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। उन्होंने 15 दिनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।

नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों में शिक्षक नियुक्त नहीं किए गए, तो वे फिर आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि शिक्षा उनका मौलिक अधिकार है। सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button