विज्ञापन दें / सहयोग करें

कंजी नाला उफान पर, 1 फीट ऊपर बह रहा पानी, लोगों की आवाजाही प्रभावित – janjgir champa News



चार दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र में मौसम को ठंडा कर दिया है। वहीं लगातार बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। गोधना से पोड़ी होते हुए नवागढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित कंजी नाला उफान पर है, जहां लगभग 1 फीट ऊपर पानी बह रहा है। नाले में तेज बहाव के कारण इस मार्ग से आवागमन में कमी है। ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों के लिए घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ गांवों का संपर्क भी अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से नालों और जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button