कलेक्टर ने आरोग्य मंदिर का किया दौरा – Bastar News
बेनूर| कलेक्टर नम्रता जैन ने बेनूर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने दवाइयों की एक्सपायरी की नियमित जांच, आपात स्थिति में चिकित्सकों की उपलब्धता और गंभीर मरीजों को समय पर जिला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल का प्रस्ताव तैयार करने, भवनों की मरम्मत और सीपेज की समस्या के स्थायी समाधान के भी निर्देश दिए।
<
Follow Us











