हनुमान जन्मोत्सव पर 2 दिवसीय दीपदान होगा – janjgir champa News
भास्कर न्यूज | जांजगीर जांजगीर-चांपा के हृदय स्थल स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों के ग्रह दोष और संकट निवारण के लिए दो दिवसीय संकट निवारण मनोकामना दीपदान का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी पंडित किरण कुमार मिश्रा ने बताया कि चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि इस वर्ष 1 और 2 अप्रैल को पड़ रही है, इसलिए जन्मोत्सव दो दिन मनाया जाएगा। पहले दिन, 1 अप्रैल की सुबह 7.06 से और दूसरे दिन 2 अप्रैल की सुबह 7.41 तक यह आयोजन रहेगा। दीपदान के तहत तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इसमें सौंदर्य कांड महाज्योति दीपदान, हनुमान चालीसा दीपदान और संकट निवारण मनोकामना दीपदान शामिल है। 1 अप्रैल की शाम भक्तों द्वारा दीप प्रज्वलित कर ग्रह दोष और जीवन की संकटों का निवारण किया जाएगा। मंदिर में मंगलवार और शनिवार को भक्तों की उपस्थिति विशेष रहती है। जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार को हनुमान जी का सिंदूर अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे महाआरती और सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। पंडित मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु हनुमान जन्मोत्सव के दौरान आस्था और भक्ति के साथ दीपदान का प्राप्त कर सकते हैं।
<










