विज्ञापन दें / सहयोग करें

धन-गुरुनानक दरबार के रागी ने AI से बनाई अश्लील-तस्वीर: शबद-कीर्तन सिखाने के बहाने महिलाओं से बढ़ाई नजदीकियां,ब्लैकमेल कर वसूले 20 लाख,अब 20 करोड़ की डिमांड – Bilaspur (Chhattisgarh) News



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एआई के जरिए अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपए वसूली करने का बड़ा मामला सामने आया है। धन गुरुनानक दरबार गुरुद्वारे के रागी ने कारोबारी की बेटी और महिला सदस्यों को बदनाम करने धमकी देकर अब 20 करोड़ की डिमांड कर रहा है। आरोपी रागी ने गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन के दौरान महिला से पहचान बनाई थी। पैसे नहीं देने पर वह तलवार लेकर वह कारोबारी के घर तक घुस गया। पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट रायपुर के तेलीबांधा में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में ट्रांसफर किया है। पुलिस के अनुसार, कारोबारी परिवार की महिला अपने पति और बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में रहती हैं। घर के पास स्थित गुरुद्वारा में पूजा और कीर्तन के दौरान उसकी पहचान एक रागी मनिंदर सिंह से हुई थी। वह मूलत: अमृतसर का रहने वाला है। मनिन्दर सिंह ने पहले परिवार से नजदीकी बढ़ाई, फिर महिला और उसकी 18 साल की बेटी को शबद-कीर्तन सिखाने लगा। रागी ने पहले उधार में लिए पैसे जिसके बाद मनिंदर ने परिवार के लोगों से उधार में पैसे लिए। लगातार कर्ज के नाम पर 5-10 हजार लेने लगा। जब परिवार के लोगों ने उसे पैसे देने से मना किया, तो उसने महिला को बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। एआई से अश्लील फोटो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल इस दौरान आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप में महिला के चरित्र पर आपत्तिजनक पोस्ट भी डाले। आरोप है कि मनिन्दर सिंह ने एआई तकनीक के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद परिवार को डराकर ब्लैकमेल करने लगा। उसकी हरकतों से डरकर परिवार ने किस्तों में करीब 20 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। डर के कारण घर छोड़कर भागा परिवार मनिंदर सिंह की लगातार धमकियों से डरे परिवार ने 16 मार्च 2026 की रात अपना घर छोड़ दिया, जिसके बाद परिवार सहित रायपुर स्थित अपने मायके चली गई। वहां भी आरोपी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। तलवार लेकर घर पहुंचा, जान से मारने की धमकी पीड़िता के अनुसार, आरोपी कई बार फोन कर धमकी देता था कि वह हथियार लेकर घर आ जाएगा और पूरे परिवार को खत्म कर देगा। वह परिवार से 2 करोड़ की मांग करने लगा। मना करने पर मनिंदर सिंह रायपुर के तेलीबांधा स्थित घर पर तलवार लेकर पहुंच गया। उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी। उस वक्त पति ने हाथ-पैर जोड़कर और तत्काल 2 लाख रुपए देकर जान बचाई। तंग आकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट इसके बाद आरोपी की मांग और बढ़ती गई और वह 2-3 करोड़ रुपए तक की मांग करने लगा। लगातार धमकियों से परेशान परिवार मानसिक रूप से टूट गया और आत्महत्या तक का विचार आने लगा। मायकेवालों की मदद से उन्होंने हिम्मत जुटाकर इस घटना की तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 351(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर किया है। अब अमृतसर से धमकी दे रहा है आरोपी इधर, मामला सामने आने और शिकायत के बाद गुरुद्वारा कमेटी ने मनिंदर सिंह को गुरुद्वारे से निकाल दिया है, जिसके बाद वह अमृतसर भाग गया। आरोप है कि अब वहीं से लगातार कॉल कर लगातार परिवार को धमकी दे रहा है। वहीं, केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपी मनिंदर सिंह की तलाश कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button