विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर…सिक्योरिटी अफसर को अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से धमकी: मकान बनाने 20 लाख रुपए दिया था एडवांस, काम नहीं होने पर पैसे मांगे तो गोली मारने की मिली धमकी – Raipur News



राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी अफसर के साथ 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी और अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मकान बनवाने के लिए एडवांस रकम लेने के बाद जब ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया, तो पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम के गुर्गों से गोली मरवाने की धमकी दिलाई गई। अब पढ़े क्या है पूरा मामला एनआईटी (NIT) कैंपस में पदस्थ सिक्योरिटी अफसर बलराम नायक ने अवंति विहार निवासी ठेकेदार दिनेश देवांगन (मेसर्स पुनिवर्सल ब्रिक्स) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बलराम नायक के मुताबिक, उन्होंने महादेव घाट रोड स्थित सुदर्शन विहार में अपने मकान के पुनर्निर्माण का जिम्मा दिनेश को सौंपा था। साल 2024 से 2025 के बीच उन्होंने किश्तों में करीब 20 लाख रुपए का भुगतान किया, लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया। दाऊद और छोटा शकील के नाम से डराया पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने काम पूरा करने या पैसे लौटाने का दबाव बनाया, तो ठेकेदार अपनी असली पहचान पर उतर आया। ठेकेदार ने एक कथित अपराधी से बलराम को फोन करवाया। फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम का करीबी बताते हुए कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो गोली मार दी जाएगी। यही नहीं, आरोप है कि ठेकेदार ने कुछ गुंडों की मदद से फर्जी इकरारनामे पर जबरन हस्ताक्षर कराने और ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज करके शुरु की जांच लंबे समय तक टालमटोल और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने डीडी नगर थाने में शरण ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार दिनेश देवांगन के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button