बिलासपुर में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए क्या है ये | Annapurna Grain Atm To Launch Soon
निरीक्षण के दौरान संचालक खाद्य ने निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा का पालन करते हुए प्रत्येक एजेंसी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे, जिससे परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान नितिन दीवान, नगर निगम के अभियंता रमणदीप छाबड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संचालक खाद्य को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया और निर्धारित समय के भीतर परियोजना पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।
Source link
Follow Us











