रायगढ़ में कोरिया से मुर्गियां लाने पर रोक: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट; 15 अप्रैल को भेजा जाएगा आखिरी सैंपल – Raigarh News
पशु चिकित्सा विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में यहां के पोल्ट्री संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि कोरिया क्षेत्र से
.
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी करते हुए कहा है कि पक्षियों का यह रोग संक्रामक और घातक रोग है, जिससे पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक नुकसान होता है।
ऐसे में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा रायगढ़ के पोल्ट्री संचालकों से चर्चा की गई है। उन्हें कहा गया है कि कोरिया जिले के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और उस संक्रमित क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों से किसी भी प्रकार की पोल्ट्री पक्षियों, उत्पादों की खरीद बिक्री न की जाए।
रायगढ़ में फरवरी माह में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पोल्ट्री फार्म को सैनेटाइज किया गया था।
15 अप्रैल को भेजेंगे सैंपल
रायगढ़ में फरवरी महीने में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद से लगातार सावधानी बरती जा रही थी और नियमों का पालन किया जा रहा था।
जहां अब तक 3 सैंपल भेजे जा चुके हैं और यहां के पोल्ट्री फार्म से आखिरी सैंपल 15 अप्रैल को भेजा जाएगा। अब तक सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। आखिरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद फिर से सरकारी पोल्ट्री फार्म में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
लगातार लग रहे निगरानी
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डीडी झरिया ने बताया कि कोरिया जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां भी सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि फिर से बर्ड फ्लू जैसी कोई समस्या न हो। लगातार नियमों के तहत निगरानी की जा रही है।
……………………….
ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ के सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू:12000 चूजे, 5000 मुर्गियों को मारा गया, 17 हजार अंडे नष्ट; निगरानी में 10KM एरिया
पूर्व में रायगढ़ के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अंडों और चूजों को नष्ट किया गया था
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार रात सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद कलेक्टर समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। रात में ही यहां की 5 हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडों को नष्ट किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link












