विज्ञापन दें / सहयोग करें

Bihar Minister List : बंट गया 26 मंत्रियों का विभाग; सीएम नीतीश कुमार ने क्या-क्या रखा अपने पास?

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। राजभवन से लिस्ट जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास नहीं रहा। बिहार विधानसभा चुनाव में 89 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी के इस बार अपने पास गृह विभाग रखा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीएम नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन और अन्य कुछ विभाग हैं। वहीं ‘अमर उजाला’ बता दिया था कि भाजपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक और पहली बार मंत्री बनी श्रेयसी सिंह को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Trending Videos



इधर, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी थी। शुक्रवार शाम चार बजे वह राजभवन गए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इसके बाद मंत्रियों के विभागों की लिस्ट उन्होंने राज्यपाल को सौंप दी। अब राजभवन ने मंत्रियों से विभाग की सूची जारी कर दी। पिछले 24 घंटे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता इस पर विमर्श कर रहे थे। आज भी पूरे दिन एनडीए के नेताओं के साथ सीएम नीतीश ने मंथन किया। इसके बाद सम्राट चौधरी ने भाजपा के मंत्रियों के विभागों की लिस्ट सीएम नीतीश कुमार को सौंपी। कुछ विभागों पर पेंच फंसा था लेकिन अंतत: सीएम नीतीश कुमार ने विभाग आवंटन पर मुहर लगा दिया। आइए जानते हैं किसे कौन से विभगा की जिम्मेदारी सौंपी गई…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button