विज्ञापन दें / सहयोग करें

मूवी टिकट बुक करते टाइम एक सीट दो लोगों को क्यों नहीं मिलती? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

मूवी टिकट बुकिंग में एक सीट दो लोगों को क्यों नहीं मिलती, इसका कारण एडवांस्ड टेक्नोलॉजी है। मौजूदा टिकटिंग सिस्टम रियल-टाइम लॉकिंग का उपयोग करता है, जिससे सीट चुनने पर वह कुछ मिनटों के लिए लॉक हो जाती है। क्लाउड-आधारित डिस्ट्रीब्यूटेड डेटाबेस सुनिश्चित करता है कि बुकिंग स्टेटस तुरंत अपडेट हो। टाइमस्टैम्प प्रोसेसिंग और कॉन्फ्लिक्ट हैंडलिंग डुप्लिकेट बुकिंग को प्रभावी ढंग से रोकती है।

 आज के टाइम में मूवी टिकट बुक करना काफी ज्यादा आसान हो गया है, लेकिन क्या आपने कभी सोच है कि एक ही सीट कभी भी दो लोगों को क्यों नहीं मिलती? क्या आपके मन में भी ऐसा कोई सवाल आपको परेशान कर रहा है? अगर आप भी नहीं जानते कि आखिर इसके पीछे ऐसी कौन-सी एडवांस टेक्नोलॉजी काम करती है तो टेंशन न लें। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कैसे कम करता है टिकट सिस्टम?

दरअसल मौजूदा टिकटिंग सिस्टम में ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। इसके पीछे एक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और रियल-टाइम लॉकिंग सिस्टम वर्क करता है, जो सीट को दोबारा बुक होने नहीं देता है। जी हां, जब भी कोई यूजर किसी सीट को सिलेक्ट करता है, तो वह सीट तुरंत रियल-टाइम लॉक हो जाती है। इसका मतलब है कि कुछ देर के लिए वो सीट किसी और यूजर को उपलब्ध ही नहीं दिखाई जाती।

जानकारी के अनुसार, ये लॉकिंग आमतौर पर 2 से 5 मिनट तक की हो सकती है। इस दौरान यूजर पेमेंट प्रोसेस कर सकता है। ऐसे में अगर यूजर पेमेंट नहीं कर पाता, तो लॉक अपने आप हट जाता है और सीट फिर से किसी दूसरे के लिए उपलब्ध हो जाती है।

क्लाउड-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूटेड सिस्टम

आजकल आपको कई तरह के बुकिंग प्लेटफॉर्म मिल जाएंगे जैसे BookMyShow, Paytm, PVR और INOX। ये सभी एक क्लाउड-बेस्ड डिस्ट्रीब्यूटेड डेटाबेस का यूज करते हैं। इसमें हर सीट की बुकिंग स्टेटस रियल टाइम में अपडेट होती रहती है। जैसे ही कोई एक शख्स ‘कन्फर्म’ पर क्लिक करता है, तो वही डेटा अन्य सभी सर्वर तक तुरंत पहुंच जाता है। इससे डुप्लिकेट बुकिंग का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।

सीट को दोबारा बुक होने से रोकने वाली टेक्नोलॉजी

टिकट सिस्टम में हर रिक्वेस्ट को टाइमस्टैम्प के बेस पर ही प्रोसेस किया जाता है। जो पहले आएगा, उसे पहले लॉक मिल जाएगा। इसके बाद पेमेंट से पहले और पेमेंट के बाद दोनों टाइम सर्वर सीट की उपलब्धता चेक करता है। वहीं कुछ यूजर्स एक साथ एक ही सीट सेलेक्ट कर लेते हैं तब भी सिस्टम कॉन्फ्लिक्ट को हैंडल करता है और फिर किसी एक को ही सीट अलॉट करता है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button