OTT पर आते ही 2008 की ये महा हॉरर फिल्म बनी नंबर 1, देखकर छूट जाएगा पसीना
हॉरर थ्रिलर सिनेमा का वह जॉनर है, जो सिनेप्रेमियों की पहली पसंद रहता है। आज हम आपको साल 2008 में रिलीज हुई ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका एक-एक सीन डरावनी आत्माओं और भय से भरा हुआ है। ये मूवी अब ओटीटी पर आ गई है और अभी भी ट्रेंडिंग है।
अगर आप इस वीकेंड कुछ थ्रिलिंग और रोमांचक देखना चाहते हैं तो इस लंबे वीकेंड में आपके पास तमाम ऑप्शन हैं। आज आपको एक ऐसी ही सुपरनेचुरल फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने थिएटर में तो लोगों की सिट्टी पिट्टी गुम की और अब इतने साल बाद ओटीटी पर वापसी कर फिर कहर बरपाने आ रही है। मूवी में इतने चिलिंग सीन्स हैं कि फिर बीच फिल्म में शायद आपको उठने में भी डर लगे, इसलिए कुर्सियों की पेटी बांधकर और स्नैक्स लेकर बैठ जाएगा ताकि आप आराम से फिल्म का आनंद ले सकें।
साल 2008 में रिलीज हुई थी फिल्म
इस फिल्म की अभिनेत्री ने इस अपने एक्सप्रेशन से किरदार में जान फूंकने का काम किया है। फिल्म में उनका नाम लीजा है और फिल्म में उन्होंने ऐसे कई सीन्स दिए हैं जिसे शायद आप अकेले देख लें तो फिर सो नहीं पाएंगे। इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी काफी कमाल का है। हम बात कर रहे हैं साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 1920। फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है।


-1766632306285.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)










