विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोलकाता लॉ कॉलेज से जुड़े मामले में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को किया गिरफ्

Kolkata Law College Case: साउथ कोलकाता के एक लॉ कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ संस्थान के एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने परिसर में कथित तौर पर बलात्कार किया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा, जो एक पूर्व छात्र और TMCP के दक्षिण कोलकाता जिले के वर्तमान आयोजन सचिव हैं. उसे शुक्रवार (27 जून 2025) को अलीपुर अदालत में अन्य दो आरोपियों के साथ पेश किया गया. उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. इसमे कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है.

कोलकाता पुलिस का बयान
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच के नतीजे उसके सामूहिक बलात्कार के आरोप की पुष्टि करते हैं. इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए  तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. वाम दलों, भाजपा, कांग्रेस और एआईडीएसओ के समर्थकों की कस्बा पुलिस थाने के बाहर पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई.  पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तरफ से न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष गोपनीय बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है.

मुख्य आरोपी खुद पुलिस और सत्र न्यायालय में आपराधिक मामलों का वकील 
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने 25 जून की शाम को हुई इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई इस वीभत्स घटना ने पिछले साल अगस्त में शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना की भयावह यादें ताजा कर दीं.कॉलेज के सूत्रों ने बताया कि हालिया घटना का मुख्य आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र है और  हैरानी की बात यह है कि वह अलीपुर पुलिस और सत्र न्यायालय में आपराधिक मामलों का वकील है.

पुलिस ने पुष्टि की है कि दो अन्य आरोपी संस्थान के मौजूदा छात्र हैं और पीड़िता के वरिष्ठ हैं.कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मुख्य आरोपी को हाल में 45 दिनों की अनुबंध अवधि के लिए संस्थान में अस्थायी गैर-शिक्षण कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था.

ये भी पढ़ें: Kolkata Law College Case: तीन घंटे बंधक बनाकर यौन शोषण, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि, 3 आरोपी गिरफ्तार | 10 बड़े अपडेट


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button