विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में तेंदुए ने बदली लोकेशन: अब मालगांव की पहाड़ियों में दिखाई दिया, शिवनगर में कर चुका है दो मुर्गियों का शिकार – Kanker News

कांकेर जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। तेंदुआ अब रहवासी क्षेत्रों में खुलेआम दिखाई दे रहा है। वह दिन में पहाड़ियों पर बैठकर अपने शिकार की रेकी करता है और शाम होते ही हमला कर देता है।

.

हाल ही में तेंदुआ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाद कोडेजूंगा गांव में देखा गया। शिवनगर में उसने दो मुर्गियों का शिकार किया। अब उसने अपनी लोकेशन बदल दी। आज वो मालगांव की पहाड़ियों में दिखाई दिया। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीण रात में घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

दुधावा में अब तक 6 लोगों पर कर चुका है हमला

दुधावा क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने 2024 की शुरुआत से अब तक 6 लोगों और बच्चों पर हमला किया है। कई जगह तेंदुए के घरों में घुसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति गंभीर हो गई है।

वन विभाग बनाए हुए है नजर वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल ने बताया कि तेंदुए पर लगातार नजर रखी जा रही है। अब तक तीन बार तेंदुए के आने की सूचना मिली है। क्षेत्र में संरक्षित पहाड़ी होने के कारण तेंदुए आसानी से दिखाई देते हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button