बलरामपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों में झड़प, मारपीट का आरोप
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
Follow Us













