विज्ञापन दें / सहयोग करें

करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव में ठगी, न्याय की आस में पीड़ित पहुंचे जनजातीय सुरक्षा मंच के संयोजक गणेश भगत के पास

जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, पीड़ित न्याय की तलाश में भटकता रहा

जशपुर : जमीन के सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। अंबिकापुर निवासी शिव कुमार चौहान ने नवसाद नाम के व्यक्ति से अपनी जमीन 2 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा तय किया था। लेकिन, जितेंद्र कुजूर नामक एक दलाल ने शिव कुमार को धोखा देते हुए जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और इसके एवज में मात्र 4 लाख रुपये देकर करोड़ों की संपत्ति हड़प ली।

ठगी का शिकार हुए शिव कुमार ने न्याय के लिए पुलिस से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। हताश होकर उन्होंने अपनी समस्या जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत के सामने रखी और उनसे न्याय दिलाने की अपील की।

शिव कुमार का कहना है कि जितेंद्र कुजूर ने उन्हें जमीन की पूरी कीमत जल्द देने का झांसा देकर रजिस्ट्री करवाई और बाद में मात्र 4 लाख रुपये देकर गायब हो गया।

गणेश राम भगत ने इस मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है और प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस अब इस ठगी की जांच में जुटी है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button