विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर जोन की 14 ट्रेनें बहाल,एक्सप्रेस बनकर ही चलेगी हसदेव: चौथी लाइन-कनेक्टिविटी के कारण रद्द की गई थी;लोकल समेत झारसुगुड़ा-गोंदिया के यात्रियों को भी राहत – Chhattisgarh News

बिलासपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों को बहाल कर दिया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी काम के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिय गया है। इनमें से जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाना था। इन सभी को री-स्टोर कर दिया गया है।

इस दौरान कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया गया था। इस आदेश को भी निरस्त करते हुए हसदेव एक्सप्रेस को यथावत चलाने का आदेश जारी किया गया है।

रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी।

चौथी लाइन का चल रहा काम

दरअसल, बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत अलग-अलग स्टेशनों केक यार्ड को कनेक्ट करने का काम चल रहा है। बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है।

इस कारण यात्री ट्रेनें कुछ समय के लिए रद्द कर दी गई थीं। अब रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों की शुरुआत तय तारीखों में धीरे-धीरे की गई है।

एक्सप्रेस बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन ने बताया कि पहले इस काम के कारण 10 और 11 अप्रैल को 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला किया गया था। अब यह फैसला बदल दिया गया है और यह ट्रेन पहले की तरह एक्सप्रेस के रूप में ही चलेगी।

……………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

छत्तीसगढ़ की रद्द 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल: रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, गोंदिया के यात्रियों को राहत, 8-10 अप्रैल तक रद्द थीं

रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है।

SECR (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ने 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के दौरान बिलासपुर से होकर कई समर स्पेशल ट्रेनें भी गुजरेंगी। इनमें पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल, बुधवार को पटना से चर्लपल्ली के लिए रवाना होगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button