विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीण से मारपीट की, VIDEO: बलौदाबाजार में भड़के ग्रामीणों नेकांग्रेस नेता के पिता को पीटा, अवैध शराब ब्रिकी से जुड़ा मामला – baloda bazar News



छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद ग्रामीण भी एकजुट हो गए और आरोपियों की पिटाई कर दी। इसके बाद चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी और उसका एक अन्य साथी फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भागवत थवाईत के पिता संतोष थवाईत, चाचा राजेश थवाईत, भाई संजू थवाईत और एक साथी शंकर दुंबे को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है और उसका वांटेड पोस्टर जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भागवत थवाईत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल का ग्रामीण अध्यक्ष है। उसके चाचा राजेश थवाईत भाजपा से पूर्व जनपद सदस्य रह चुके हैं, जबकि पिता संतोष थवाईत के खिलाफ 13 साल पहले जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में आरोपी के परिजनों ने सरपंच पर वसूली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरपंच शराब बेचने के नाम पर हर साल 50 हजार रुपए लेता था। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों की जांच जारी है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। मारपीट से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, संतोष थवाईत और राजेश थवाईत कटगी गांव के सर्वा मोड़ पर ढाबा संचालित करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस ढाबे पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और इसकी शिकायत भी की थी। ऐसे में मंगलवार की रात भागवत के चाचा राजेश थवाईत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के साथ मारपीट की। बुधवार रात भी संतोष, भागवत, राजेश, भाई संजू, शंकर दुबे और सूर्या गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को धमकाने लगे। आरोप है कि उन्होंने हथियार दिखाकर लोगों को डराया। इसके बाद कटगी स्थित सर्वा मोड़ के पास एक ग्रामीण को बेरहमी से पीट दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। भागवत और सूर्या फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने पिता संतोष थवाईत, चाचा राजेश थवाईत, भाई संजू थवाईत और शंकर दुंबे को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पिता संतोष की जमकर पिटाई की और फिर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात 10 बजे गांव में तनाव, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह कई थानों की पुलिस बल के साथ कटगी गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और दो घंटे में पूरा गांव शांत हो गया। इस पूरे मामले में गुरुवार को आरोपियों के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच जयसिंह पैकरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरपंच हर साल 50 हजार रुपए वसूलता था, जिसका प्रमाण अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के रूप में मौजूद है। इस मामले में एसडीओपी केके वासनिक ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों भागवत, सूर्या की तलाश जारी है। भागवत के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। मामले वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button