विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजस्थान में 11वीं के छात्र ने नौवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

प्राथमिकी के अनुसार छात्र ने पीडि़ता को दोस्ती कर खेत पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताने को लेकर धमकाया।

राजस्थान के पाली जिले में 11वीं के छात्र द्वारा अपने स्कूल की नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित छात्र ने इंटरनेट मीडिया पर नाबालिग छात्रा के वीडियो भी प्रसारित कर दिए।

पुलिस ने छात्रा के स्वजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पीडि़ता का बांगड़ अस्पताल में मेडिकल कराया है। मामला पाली शिवपुरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्राथमिकी के अनुसार छात्र ने पीडि़ता को दोस्ती कर खेत पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताने को लेकर धमकाया। इस घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी और स्वजनों के पूछने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button