विज्ञापन दें / सहयोग करें

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत: कोरबा में 9 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, शव बरामद, 2 साल पहले हुई थी शादी – Korba News

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। डीडीआरएफ की नगर सेना टीम ने 9 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। पुलिस शव को पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

.

मृतक की पहचान मनोज प्रजापति (24) के रूप में हुई है। वह ग्राम आमपाली का रहने वाला था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया और उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन तालाब पहुंचे थे।

सुबह 10 बजे निकाला था नहाने

जानकारी के मुताबिक, मनोज प्रजापति रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव से लगे डबरी तालाब में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पचरी पर मनोज के कपड़े रखे मिले।

लेकिन वह वहां नहीं था। परिजनों को उसके डूबने की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डीडीआरएफ नगर सेना की टीम को बुलाया। रविवार देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लेकिन मनोज का शव नहीं मिल पाया। आज सुबह टीम ने फिर से तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मनोज गांव में ही गुपचुप का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

उसकी शादी को अभी सिर्फ दो साल हुए थे और उसका एक नौ माह का बच्चा भी है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button