विज्ञापन दें / सहयोग करें

युवती को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने वाला अरेस्ट: कोरबा में आरोपी ने एक सप्ताह तक भेजे अश्लील वीडियो और मैसेज,आईटी एक्ट में केस दर्ज – Korba News


कोरबा में फेसबुक पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ्तार

कोरबा के रामपुर में सिविल लाइन पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरजपाल के रूप में हुई है, जो अमरैय्यापारा के दुर्गा पंडाल के पास रहता है।

.

आईटीआई रामपुर की एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 11 मई से 17 मई तक आरोपी ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। जब पीड़िता ने जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया।

मैसेज से परेशान युवती ने थाने में की शिकायत

पीड़िता ने शुरुआत में सोचा कि आरोपी मैसेज करना बंद कर देगा, इसलिए किसी को नहीं बताया। लेकिन जब परेशानी बढ़ती गई, तब उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद वह सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में पता चला कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पढ़ा-लिखा होने के बावजूद इस तरह की हरकत करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button