विज्ञापन दें / सहयोग करें

भिलाई में संविधान बचाओ सभा: पूर्व सीएम का आरोप- सरकार ने किया संविधान की मूल आत्मा से छेड़छाड़, देश का संविधान खतरे में – durg-bhilai News

भिलाई में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में “संविधान बचाओ सभा” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सर

.

सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

सभा में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार लगातार संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता को लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज संविधान खतरे में है। भाजपा की केंद्र सरकार लगातार संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद और विधानसभाओं में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, और न्यायपालिका, कार्यपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भी दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं, व्यापारियों और उद्यमियों को डराने का आरोप लगाया।

इंदिरा गांधी के आपातकाल की तुलना आज की स्थिति से की

बघेल ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए कि उस समय गरीबों के हित में भी कई फैसले लिए गए थे और खुद इंदिरा गांधी ने चुनाव करवा कर लोकतंत्र की बहाली की थी। जबकि आज स्थिति यह है कि मीडिया तक सरकार के खिलाफ बोलने से डरती है।

सभा में मौजूद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन कुरैशी समेत कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button